Breaking News

बाजरे की फसल में छिपा रखा 43 किलो डोडा-पोस्त बरामद

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की लूणी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फींच गांव में कार्रवाई करते हुए बाजरे की खड़ी फसल के बीच छिपाकर रखा 42.700 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त चूरा बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लूणी थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी को मुखबिर से बाजरे के खेत में डोडा पोस्त छिपाए होने की सटीक सूचना मिली थी।

No comments