मानसून में सफाई के लिए नगर-निगम जयपुर का विशेष अभियान आज से शुरू
मानसून के दौरान शहर में बढऩे वाली गंदगी, जलभराव और मौसमी बीमारियों की संभावना को देखते हुए नगर निगम जयपुर ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर की थीम पर यह अभियान आज 25 अगस्त से 7 सितंबर तक 6 चरणों में चलाया जाएगा।
अभियान की शुरुआत आज से सांगानेर और मानसरोवर जोन से की गई है। जहां निगम के हजारों सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ बनाने में जुटे हुए हैं। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में शहर के अन्य जोन को अभियान में शामिल किया जाएगा।

No comments