Breaking News

जैसलमेर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:संवेदनशील जगहों पर टुकड़ी तैनात होगी

जैसलमेर में आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों, त्योहारों और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल तैयार करने के लिए पुलिस ने मुख्य इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनावों के साथ-साथ आने वाले मेलों और पर्यटन सीजन के दौरान भी कड़ी नजर रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

No comments