शराब पीकर स्कूल आने वाला टीचर सस्पेंड
अजमेर जिले के पास सावर के पास राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल ऊंदरी में शराब पीकर आने वाले टीचर को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया।
निलंबन काल के दौरान टीचर भीवाराम मीणा का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पीसांगन रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि उंदरी, ब्लॉक सावर में कार्यरत अध्यापक लेवल-1 भीवराम मीणा गत दिनों शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था।

No comments