Breaking News

मथुरा में पकड़ी मिलावटी पनीर:राजस्थान से लाई जा रही थी

मथुरा में आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कोसीकलां क्षेत्र में राजस्थान से लाई जा रही 1200 किलोग्राम संदिग्ध पनीर की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर खाद्य आयुक्त द्वितीय डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जब्त पनीर की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है। जनहित में इस संदिग्ध पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।े

No comments