Breaking News

करोड़ों भारतीयों के विश्वास से यूपीआई बना दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की सफलता और वैश्विक पहचान की सराहना की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के डिजिटल सामथ्र्य का सशक्त प्रमाण बताया। मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि वर्ष 2016 में शुरू हुआ यूपीआई आज देश के करोड़ों नागरिकों के अटूट विश्वास के चलते दुनिया के सबसे बड़े 'रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टमÓ के रूप में स्थापित हो चुका है। इस डिजिटल क्रांति ने न केवल आम नागरिक के लिए लेन-देन को बेहद सरल और सुगम बनाया है।

No comments