उदयपुर-लेपर्ड ने तीन ग्रामीणों पर किया अटैक
उदयपुर शहर के पास उमरड़ा खेड़ा में बुधवार सुबह लेपर्ड ने तीन ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। आबादी क्षेत्र के पास घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने घरों से बाहर निकले ग्रामीणों को निशाना बनाया।
बुधवार सुबह लेपर्ड उमरड़ा खेड़ा में आबादी क्षेत्र के पास घात लगाकर बैठा था। जैसे ही ग्रामीण घरों से बाहर निकले, उसने अचानक हमला कर दिया। तीनों ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ और लोगों की आवाज सुनकर लेपर्ड वहां से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

No comments