Breaking News

राजस्थान के मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर 'आधी रात' हंगामा

राजस्थान के नागौर जिले के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे जंक्शन मेड़ता रोड स्टेशन पर देर रात उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब जम्मूतवी से बांद्रा जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने चोरी की वारदातों से परेशान होकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ट्रेन के एसी और स्लीपर कोचों में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल फोन और सामान लगातार चोरी होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने मेड़ता रोड प्लेटफॉर्म पर गाड़ी के रवाना होते ही एक के बाद एक लगातार 7 बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

No comments