Breaking News

'4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी', ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता

ीकर जिले में शादी के करीब 3 महीने बाद एक विवाहिता के ससुराल से जेवरात और नकदी लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने थाने में शिकायत देकर पुलिस से उसकी तलाश करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति के अनुसार सुबह करीब 4 बजे जब उसकी आंख खुली और उसने पत्नी को देखा तो वह कमरे में नहीं थी। कमरे की जांच करने पर पति और परिवार के लोगों को लोहे की अलमारी और पेटी खुली मिली। पति का आरोप है कि अलमारी और पेटी से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी गायब है।

No comments