बिजली कटौती से परेशान किसान धरने पर बैठे
बीकानेर के गाढ़वाला गांव में पिछले कई दिनों से बिजली की अनियमित सप्लाई, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से किसान परेशान हैं। सिंचाई के समय बिजली नहीं मिलने से फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ गई है।
समस्या को लेकर दर्जनों किसानों ने धरना देकर बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी रखी और नियमित व पर्याप्त बिजली सप्लाई की मांग की। किसानों का कहना है कि बारिश कम होने से फसलों को सिंचाई की ज्यादा जरूरत है, लेकिन बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होने से समय पर पानी नहीं दे पा रहे हैं।

No comments