राजस्थान में हर दिन 10 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन, अब 'शुद्धताÓ को लेकर आया हैरान करने वाला सच
राजस्थान दूध की शुद्धता और गुणवत्ता पर एक बहुत बड़ा गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, प्रदेश में दूध और अन्य खाद्य पदार्थों में लगातार हो रही मिलावट के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में चल रही जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने एक चौंकाने वाला हलफनामा पेश किया है। आरसीडीएफ ने अदालत को साफ शब्दों में बताया कि राजस्थान में हर दिन लगभग 1000 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है, लेकिन एक सरकारी और संगठित संस्था के तौर पर आरसीडीएफ केवल 40 से 45 लाख लीटर दूध के संकलन, प्रसंस्करण और शुद्धता के लिए जिम्मेदार है। इसका सीधा मतलब यह है कि बाजार में बिक रहे करीब 96 फीसदी दूध की शुद्धता पर सीधी और पारदर्शी निगरानी का ढांचा बेहद कमजोर है।

No comments