25 लाख रुपये कीमत का 40 किलो गांजा पकड़ा
आगरा के फतेहपुर सीकरी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। रबर से लोड ट्रक में 25 लाख रुपये कीमत का छुपा कर लाया जा रहा 40 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे की इस खेप की सप्लाई राजस्थान में होनी थी। गांजा तस्कर लाल रंग की स्विफ्ट कार से गांजा की डिलीवरी ले रहे थे। एएनटीएफ ने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस की मदद से तस्करी का भंडाफोड़ किया। इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर गैंग के 3 सदस्य फरार हैं।

No comments