Breaking News

शातिर बदमाशों को पकडऩे के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौडग़ढ़ पुलिस

वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे कुख्यात, शातिर और इनामी बदमाशों को पकडऩा किसी फिल्मी माइंड गेम से कम नहीं होता है। चित्तौडगढ़ पुलिस भी अपना मूल स्वरूप बदलकर मैदान में उतरी है। वर्दी की जगह कभी झाड़ू, कभी कड़छी तो कभी स्थानीय वेशभूषा धारण कर पुलिस ने अपराधियों को उनके ही बिल से बाहर खींच निकाला है। पुलिस बहरोड़ गई एएसआई ने आरोपी को पकडऩे के लिए हलवाई का काम किया। मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि दुकान पर आरोपी आता-जाता रहता था। पुलिस ने दुकानदार को भरोसे में लेकर दुकान पर काम किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

No comments