बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वजीराबाद चौक पर जांच अभियान के दौरान एक ऐसी मोटरसाइकिल जब्त की जिस पर यातायात नियमों के उल्लंघन के 43 चालान लंबित थे और कुल 1.94 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोका गया और जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल पर मोटर यान अधिनियम, 1988 के विभिन्न प्रावधानों के तहत 43 चालान लंबित थे और कुल 1,94,000 रुपये का जुर्माना बकाया था.

No comments