गेहूं की कालाबाजारी, 7 राशन डीलर के लाइसेंस सस्पेंड
उदयपुर में जिला रसद विभाग प्रथम ने गेहूं की कालाबाजारी के मामले में देबारी और लकड़वास लैम्पस के अधीन संचालित 7 राशन डीलर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।
गेहूं की हेराफेरी होने की शिकायत पर प्रवर्तन अधिकारी निशा मूंदड़ा मौके पर पहुंची। प्रवर्तन अधिकारी ने डीलर की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य रिकॉर्ड देखे। गोदाम पर गेहूं चेक किया तो उसमें 475.78 गेहूं कम पाया गया। इस संबंध में दोनों लैम्पस के व्यवस्थापक मांगीलाल व्यास से कम गेहूं का कारण पूछा गया। इस पर वे कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए।

No comments