Breaking News

सरकारी स्कूल में खाना बनाते समय लगी आग

ोटपूतली जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गूगलकोटा गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में आज मंगलवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। सिलिंडर से तेज लपटें उठती देख स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। उस समय विद्यालय में सैकड़ों बच्चे मौजूद थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई।

No comments