Breaking News

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ा एक्शन:10 टीमों ने 30 ठिकानों पर चलाया दबिश अभियान

हनुमानगढ़ जिले में अपराध और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मंगलवार अलसुबह डबलीराठान गांव में एक बड़ा दबिश अभियान चलाया। Óऑपरेशन चक्रव्यूहÓ के तहत चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की, जिससे इलाके में हलचल मच गई। सीओ सिटी मीनाक्षी के अनुसार, अलसुबह चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही, जांच के दौरान कई संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया।

No comments