राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच भी कम नहीं हुई आस्था, श्रद्धालु ने दिया 4 करोड़ 10 हजार का दान
चढ़ावा चोरी विवाद के बीच रामलला के प्रति आस्था और मंदिर में सेवा करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान का अनूठा उदाहरण श्रीरामजन्मभूमि परिसर में देखने को मिला। तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से अयोध्या पहुंची महिला श्रद्धालु एस नागलक्ष्मी ने राम मंदिर के लिए जहां 10 हजार रुपये का दान दिया।
वहीं, मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए चार करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया। इतनी बड़ी राशि मंदिर के निर्माण या अन्य व्यवस्थाओं के बजाय कर्मचारियों की सुविधा के लिए देने की चर्चा रामजन्मभूमि परिसर में भी होती रही।

No comments