Breaking News

जयपुर में 90 विवाह स्थलों को नोटिस

वेडिंग सीजन सिर पर है, तारीखें तय हैं, कार्ड छपने लगे हैं और मैरिज गार्डन बुक हो चुके हैं। इसी बीच जेडीए के नोटिस ने विवाह स्थल संचालकों के साथ उन परिवारों की भी चिंता बढ़ा दी है, जिनके घर जल्द शहनाई बजने वाली है। शहर में संचालित विवाह स्थलों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जेडीए पिछले दो महीने में करीब 90 विवाह स्थलों को नोटिस जारी कर चुका है। जेडीए विवाह स्थल संचालकों से जमीन का भू-रूपांतरण कराकर उसे व्यावसायिक कराने को कह रहा है। इसमें एक से दो करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

No comments