Breaking News

राजस्थान में निकाय चुनाव के ये हैं अनोखे और दिलचस्प चुनाव चिन्ह

ाजस्थान में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में होने वाले निकाय चुनावों के मैदान में हर बार की तरह इस बार भी दिलचस्प और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े प्रतीक नजर आने वाले हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची में जहां रसोई घर से जुड़े चिमटा, केतली और मूसल को जगह मिली है, वहीं पुरानी यादों को ताजा करने वाली चक्की, चारपाई और बच्चों के बस्ते से गायब हो चुकी स्लेट भी उम्मीदवारों के चुनावी पहचान पत्र बनेंगे। दिलचस्प बात यह है कि आज के दौर में युवा पीढ़ी और 'जेन-जीÓ के बीच बेहद लोकप्रिय रहने वाले लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट या स्कूटी जैसे आधुनिक गैजेट्स को चुनाव चिह्नों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

No comments