151 किमी की रफ्तार से डॉल्फिन का वार! भारत के मॉनसून पर मंडराया भीषण संकट
प्रशांत महासागर से उठे टाइफून डॉल्फिन की 151 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं और मूसलाधार बारिश ने पूर्वी एशिया में अपने पीछे तबाही के निशान हर तरफ छोड़े हैं. फिलहाल तूफान डॉल्फिन कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसका असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. आने वाले दिनों में बारिश, बाढ़ और मौसम प्रणालियों के बदलाव पर नजर रखना जरूरी होगा.
भारत भी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है. चक्रवात के बंगाल की खाड़ी की ओर जाते ही दिक्कत ये होगी कि भारत का मानसून दक्षिणी इलाके में कमजोर पडऩे लगेगा.

No comments