Breaking News

अरोड़वंश द्वार का भव्य लोकार्पण, पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से हुआ स्वागत


श्रीकरणपुर नगरपालिका की ओर से निर्मित अरोड़वंश द्वार का सोमवार को समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने द्वार का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह टीटी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 
समारोह में अरोड़वंश समाज के पदाधिकारियों व समाजबंधुओं ने अतिथियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।  
कार्यक्रम के अंत में अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments