नगर परिषद में तिरंगा एवं वंदे मातरम प्रदर्शनी का आयोजन
श्रीगंगानगर नगर परिषद सभागार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा -2026 के अन्तर्गत तिरंगा एवं वंदे मातरम प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। नगर परिषद की ओर से आयोजित तिरंगा एवं वंदे मातरम प्रदर्शनरी मेले का शुभारंभ विधायक जयदीप बिहाणी ने किया।
वहीं कलक्ट्रेट परिसर में भी तिरंगा प्रदर्शनी लगाई गई तथा तिरंगा सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया, जहां कलक्ट्रेट आने वाले लोग और अधिवक्ता, कर्मचारी आदि सेल्फी लेते नजर आए।

No comments