Breaking News

कौशल विकास केन्द्रों की प्रगति व स्किल गेप विश्लेषण पर की चर्चा


श्रीगंगानगर में जिला कौशल एवं उद्यमिता समिति की बैठक मंगलवार को उप जिला जिला कलक्टर श्रीमती स्वाति गुप्ता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। 
बैठक में स्किल गेप विश्लेषण, प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप, जिले में संचालित कौशल विकास केन्द्रों की प्र्रगति, जिले में नये प्रारंभ होने वाले कौशल विकास केन्द्रों एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य बलवंत चौहान ने बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए राजस्थान फिनिशिंग स्कूल के अन्तर्गत बीएफएसआई कोर्स व आईटी कोर्सेज, एईडीपी के अन्तर्गत बी. कॉम व बीएफएसआई डिग्री कोर्स, फ्रेंच भाषा प्रमाण पत्र कोर्स संचालित हैं।

No comments