रीको आवासीय कॉलोनियां विकसित कर रहा मगर श्रीगंगानगर में कोई योजना नहीं
राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको) अब कई शहरों में आवासीय कॉलोनी, स्पेशल इकनॉमिक जोन (सेज), फूड पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, इंडस्ट्रियल पार्क जैसे एरिया विकसित करेगा।
चिंता की बात यह है कि श्रीगंगानगर में ऐसी कोई योजना नहीं है और न ही इस तरह का कोई प्रस्ताव है। इसका मुख्य कारण भूमि का अभाव बताया जा रहा है। इस संबंध में रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि रीको के पास अभी भूमि उपलब्ध नहीं है।

No comments