Breaking News

निकाय प्रमुखों की लॉटरी 13 को


राज्य में निकाय प्रमुखों मेयर, सभापति, चेयरमैन की लॉटरी 13 अगस्त को जारी होगी। स्वायत्त शासन निदेशालय में सुबह 10:30 बजे लॉटरी निकाली जाएगी। इसी के साथ ही पार्षद पद का सपना देख रहे लोगों की धडकऩें भी तेज हो गई हैं। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मेयर, सभापति व अध्यक्ष का चुनाव जनता की बजाय पार्षदों के जरिए ही होगा। ऐसे में पार्षदों की आवभगत बढ़ जाएगी। नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा 17 अगस्त को होगी। 6 व 9 सितंबर को मतदान होगा। 11 सितंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद निकायों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।  डीएलबी निदेशक ने आदेश जारी कर सभी तरह की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

No comments