लम्बित कमिशन भुगतान की मांग को लेकर कलक्टर से मिले राशन डीलर
राशन डीलर्स एसोसिएशन श्रीगंगानगर का शिष्टमण्डल मंगलवार को जिला कलक्टर से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में राशन डीलरों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के प्राधिकृत उच्च मूल्य दुकानदारों की लम्बित कमिशन भुगतान, मानदेय निर्धारण, जियो फेंसिंग व सर्वर तकनीकी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग जिला कलक्टर से की है। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों को मार्च 2026 के पश्चात् खाद्यान वितरण कमीशन नहीं मिला।
No comments