कार का शीशा तोड़ कर 4 लाख चोरी
पीलीबंगा में एसबीआई ब्रांच जैन भवन के निकट खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चार लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने एक फर्म के मुनीम की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आढ़त फर्म पृथ्वीराज सुभाषचन्द्र पीलीबंगा के मुनीम रामदीप जाट निवासी पंडितावाली ने रिपोर्ट दी कि वह फर्म की ओर से एसबीआई वाल्मीकि चौक शाखा से काश्तकार के खाता से चार लाख रुपए निकलवा कर लाया। मैंने नगदी कार के टूल बॉक्स में रख दी और फिर एसबीआई जैन भवन शाखा में आ गया। कार बाहर खड़ी करके बैंक में चला गया।

No comments