बीएसएफ कैंपस में घुसा संदिग्ध दबोचा
रायसिंहनगर में दीवार फांद कर सीमा सुरक्षा बल के कैंपस में घुसे एक व्यक्ति को बीएसएफ ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बीएसएफ की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ कैंपस में घुसे व्यक्ति की पहचान सुभाषचन्द्र पुत्र गोविंदराम निवासी 2 एफएफ, पोस्ट ऑफिस 9 एफएफ के रूप में हुई। उसके कब्जा से बरामद मोबाइल फोन की डिटेल खंगालने पर पाकिस्तानी नम्बरों पर बातचीत करने का रिकॉर्ड मिला है।

No comments