Breaking News

लाठी से हमला करके बाइक, मोबाइल व नगदी लूटी


श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गांव अक्कावाली-भादवांवाली मार्ग पर टी प्वाइंट पर रात के अंधेरे में घात लगाये बैठे तीन बदमाशों ने बाइक सवार पर हमला करके उसकी बाइक, मोबाइल फोन व नगदी लूट ली। यहां आये दिन घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन लुटेरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस के अनुसार गांव मनफूलसिंहवाला निवासी 48 वर्षीय रामस्वरूप नायक ने रिपोर्ट दी कि वह रात के समय श्रीगंगानगर से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। अक्कावाली-भादवांवाली मार्ग पर टी प्वाइंट पर पहुंचा, तो अचानक तीन अज्ञात युवकों ने लाठी से मेरे ऊपर हमला कर दिया। मैं बाइक से नीचे गिर गया। मैं जान बचाने के लिए बाइक को वहीं छोड़ कर भाग गया। 

No comments