Breaking News

स्कूल संचालक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दी सहमति


सादुलशहर में बाल भारती सीनियर सैकेंडरी स्कूल में लगे वाटर कूलर के करंट से पांचवी कक्षा के बालक दिव्यांश की मौत के मामले ने मंगलवार दोपहर तक तूल पकड़े रखा। दोपहर को दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने की सहमति प्रदान कर दी। इससे पूर्व परिजनों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक बालक के पिता भूपेन्द्र मेहरा की रिपोर्ट पर स्कूल प्रबंधक सर्वजीत सिंह सरां व अन्य प्रबंधक कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत होने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 
दोपहर में दोनों मांगे स्वीकार होने पर परिजनों ने बालक के पोस्टमार्टम की सहमति प्रदान कर दी। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू हो गई। 

No comments