शिवालयों में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
श्रीगंगानगर शहर के प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची सहित अन्य शिवालयों में श्रावणी शिवरात्रि पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले..हर-हर महादेव के जयघोष गूंजामान रहे।
आज प्रात: 4 बजे से प्राचीन शिवालय सहित अन्य शिवालयों में शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जल व दूध आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया जा रहा है। यह सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहेगा।
प्राचीन शिवालय के बाहर शिवभक्तों को चिप्स व साबूदाने की खीर का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं खेल-खिलौने आदि की अस्थायी दुकानें सजी रही।
No comments