सीएम के अनूपगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित अनूपगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव और पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने अनूपगढ़ पहुंचकर हेलीपैड, सभा स्थल और रूट का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर-एसपी सुबह करीब 10.30 बजे अनूपगढ़ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बीएसएफ हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद हेलीपैड से नई धानमंडी स्थित प्रस्तावित सभा स्थल तक के मार्ग और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

No comments