Breaking News

Saintali Punjabi Movie 2026: सैंताली की शूटिंग पूरी, 20 नवम्बर को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित

20 नवम्बर को होगी बड़े पर्दे पर प्रदर्शित

श्रीगंगानगर। वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की मार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित पंजाबी फीचर फिल्म 'सैंताली' की शूटिंग राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की विभिन्न लोकेशनों पर पूरी हो गई है। ऐतिहासिक घटनाओं और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही यह फिल्म दर्शकों को बंटवारे के दर्द, संघर्ष, रिश्तों और सामाजिक मूल्यों से रूबरू कराएगी। फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है।

फिल्म का निर्देशन की जिम्मेदारी चर्चित फिल्म निर्देशक विजय सुथार संभाल रहे हैं। विजय सुथार इससे पहले कई सफल राजस्थानी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के निर्माता रवि चमडिय़ा और आशीष चमडिय़ा हैं।

निर्देशक विजय सुथार ने बताया कि फिल्म में पंजाबी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकार सीमा कौशल, योगेश छाबड़ा, फतेह सिंह, मनप्रीत 'मणीÓ, करण मान, कुलविंदर सिंह कंग, विजय जोरा, शगुन मेहरा, अभिषेक महेन्द्रू, बलराज सिद्धू, हरजिंदर सिंह, अशोक चलाना, गौरव बलाना, हिमांशी वर्मा, त्रिपा सहित कई अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को भी अभिनय का अवसर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 'सैंताली केवल बंटवारे की कहानी नहीं, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक फिल्म है, जिसमें एक ग्रामीण परिवार के जीवन, रिश्तों, संघर्षों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत और गीत भी इसकी विशेष पहचान होंगे।

फिल्म की शूटिंग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित कई प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक लोकेशनों पर की गई है, जिससे श्रीगंगानगर की सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य भी बड़े पर्दे पर दिखाई देगा।

निर्माताओं की योजना फिल्म को 20 नवंबर 2026 में देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज करने की है। शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म को लेकर क्षेत्र के कलाकारों, पंजाबी सिनेमा प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


यह भी पढ़ें: Saintali Punjabi Movie 2026 की cast, director और release date की पूरी जानकारी

No comments