टोंक में मौसम की मार, तूफान से 150 बीघा में लगा बाजरा बर्बाद
टोंक में बारिश और तूफान किसानों के लिए आफत बनकर आया है. मंडावर ग्राम पंचायत के देवगंज गांव में करीब 150 बीघा में खड़ी बाजरे की फसल खराब होने से किसान परेशान हैं. दो दिन पहले आए तेज तूफान और बारिश के कारण कई खेतों में फसल गिर गई. किसानों को आशंका है कि इससे बाजरे के उत्पादन पर बड़ा असर पड़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी. फसल खराब होने से किसानों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि बाजरे का इस्तेमाल अनाज के साथ पशुओं के चारे के तौर पर भी किया जाता है.

No comments