Breaking News

नोनेरा-ऐबरा बांध से पानी की निकासी कम हुई

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के तहत बने पहले नोनेरा-ऐबरा बांध से पानी की निकासी शुक्रवार सुबह 4 बजे कम कर दी गई है। हालांकि, अभी भी बांध के 7 गेट 19 मीटर खोलकर 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग ने लोगों से बांध के भराव और नदी के बहाव क्षेत्र से दूरी बनाए रखने की अपील की है। जल संसाधन विभाग के जेन मनोज चौधरी ने बताया कि नोनेरा बांध की कुल क्षमता 217 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 211 मीटर पर बना हुआ है।

No comments