Breaking News

ऑटो पलटने से 4 बच्चों सहित 7 लोग घायल

डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में पाड़ला गोकलिया गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। डेचा गांव निवासी गोविंद डेंडोर अपनी पत्नी हुकी और चार बच्चों आयुषी, हिमांशी, आर्यन और मेनका के साथ ऑटो से डेचा से काहेला गांव जा रहे थे। उनके साथ डोजा निवासी राहुल रोत भी ऑटो में सवार थे। पाड़ला गोकलिया गांव के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

No comments