सोलर प्लांट से 10 लाख की केबल चोरी, 2 गिरफ्तार
बाड़मेर में निर्माणाधीन सोलर प्लांट से करीब 10 लाख रुपए की डीसी कॉपर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कार सवार सुनील और विष्णु ने चोरी करना कबूल किया, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य संदिग्धों को शांति भंग की आशंका में पकड़ा गया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी की गई केबल बरामद करने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील के खिलाफ कोतवाली थाने में चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है।

No comments