नेपाल में दूसरी बाढ़ की चेतावनी, अब तक मरने वालों की संख्या 469 हुई
नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर टूटने और एवलांच आने के बाद भयानक जलप्रलय ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 469 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि सीमा के दोनों तरफ से लगभग 1,468 लोग गायब हैं। मलबे, टूटी सड़कों और ढहे हुए पुलों के बीच राहत और बचाव दल लगातार लोगों को निकालने में जुटे हैं। दूसरी तरफ, भूटे कोशी नदी के ऊपरी इलाके में एक नई झील बनने से दोबारा बाढ़ आने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
भारत अपने 290 नागरिकों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि बचाव दल टूटी हुई सड़कों, बहे हुए पुलों और कीचड़ व मलबे के ढेर से जूझ रहे हैं।

No comments