Breaking News

आचार संहिता में 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त

उदयपुर आबकारी विभाग ने गोगुंदा में 2 बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त की है। बरामद स्पिरिट की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए है, जिसका उपयोग निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण में किया जाना था। कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में की गई। आबकारी विभाग के अनुसार- मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोखरिया नाल के पास बालाजी रेस्टोरेंट में अवैध स्पिरिट का भंडारण शराब का निर्माण किया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची, जहां कार्रवाई में 10 ड्रमों में 1700 लीटर स्पिरिट जब्त करते हुए मौके से आरोपी प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया गया।

No comments