रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार, रोडवेज में बहनों को फ्री सफर
भाई-बहन के प्यारे रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर पाली शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियां और मिठाइयां खरीदती नजर आईं। बाजार में रक्षाबंधन को लेकर अच्छी चहल-पहल देखने को मिली।
रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। इसके चलते बसों में महिला यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बसों से अपने गंतव्य की ओर जाती नजर आईं।

No comments