Breaking News

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंचीं काले हनुमानजी मंदिर

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मंगलवार सुबह जयपुर के फेमस ठिकाना श्री काले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत दर्शन किए और आरती में हिस्सा लिया। मंदिर में उन्होंने अपनी नजर उतरवाई और काला धागा भी बंधवाया। सुनीता पिछले कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर हैं और मंदिरों में दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना कर रही हैं। सुनीता के साथ राजस्थान में उनका काम देखने वाले मैनेजर सौरभ प्रजापत भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और काफी देर तक मंदिर परिसर में रहीं। इस दौरान उनका पूरा फोकस धार्मिक अनुष्ठान और प्रार्थना पर रहा।

No comments