Breaking News

रेल सुरक्षा को बढ़ावा, पांच माह में 66 इलेक्ट्रिक इंजनों में लगा कवच

ोधपुर में भगत की कोठी लोको शेड में रेल सुरक्षा को लेकर बड़े तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं. यहां पांच माह में 132 में से 66 इलेक्ट्रिक इंजनों में 'कवचÓ सुरक्षा प्रणाली फिट की जा चुकी है, वहीं तकनीकी सुधारों के चलते डीजल लोको फेलियर में 40 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक लोको फेलियर में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है. खास बात यह है कि शेड में स्वदेशी तकनीक से तैयार 'पी पाइप फ्लो टेस्ट बेंचÓ के जरिए इंजन के महत्वपूर्ण उपकरणों की पहले ही जांच की जा रही है, साथ ही करोड़ों रुपए के उपयोगी उपकरणों का पुन: इस्तेमाल और जल संरक्षण के लिए जलरहित यूरिनल जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं.

No comments