लेपर्ड के बाद पिंजरे में पकड़ा गया रीछ
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर रिजर्व की फलौदी रेंज के दुमोदा गांव में हाल ही में एक लेपर्ड के हमले में तीन साल के एक मासूम बच्चे की मौत के बाद वन प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वन विभाग ने दुमोदा कैलाशपुरी इलाके में वनकर्मियों की टीमों को तैनात किया है. वहीं गांवों की आबादी क्षेत्र के नजदीक हिंसक वन्यजीवों के मूवमेंट को देखते हुए उन्हें पकडऩे के लिए पिंजरे लगाए गए हैं. दो दिन पूर्व जहां वन विभाग के पिंजरे में बच्चे पर हमला करने वाला हमलावर लेपर्ड कैद हुवा था,वहीं अब इसमें एक स्लॉथ भालू (रीछ)कैद हुआ है.

No comments