Breaking News

काम कर गई सरकार की सख्ती, चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट

ीनी के आयात की अनुमति दिए जाने और जमाखोरी एवं सट्टेबाजी पर सरकार के अंकुश लगाने के बाद इसके मिल भाव 18 प्रतिशत घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, मिल भाव में आई गिरावट का असर थोक और खुदरा बाजारों में दिखना अभी बाकी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 24 अगस्त को देश में चीनी का औसत थोक भाव 58.29 रुपये और खुदरा भाव 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। उन्होंने मीडिया से कहा, 'Óमिलों द्वारा बढ़ाए गए चीनी के मिल भाव अब कम होने लगे हैं। ये घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं और आने वाले दिनों में इनमें और गिरावट आएगी।ÓÓ

No comments