देर रात कार छोड़ स्कूटी पर निकले जयपुर कलक्टर संदेश नायक, शहर में किया 'औचक निरीक्षण'
जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट का सीधा जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक मंगलवार देर रात बिना किसी औपचारिक काफिले और तामझाम के खुद सड़कों पर उतरे। शहर के ऐतिहासिक परकोटा क्षेत्र की जमीनी हकीकत देखने के लिए कलेक्टर ने स्कूटी की सवारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा खुद स्कूटी चला रहे थे और कलेक्टर पीछे बैठकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। अजमेरी गेट से शुरू हुआ यह औचक निरीक्षण अभियान देर रात तक परकोटे के प्रमुख बाजारों और तंग गलियों में जारी रहा, जहां उन्होंने रात्रिकालीन सफाई की जमीनी स्थिति को देखा।

No comments