भारत के गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट: एलन मस्क
टेक दिग्गज और एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। एलन मस्क ने भारत के उन इलाकों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां इंटरनेट की सुविधा कम है या नहीं है वहां स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस पहुंचाने की बात कही है। मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, स्टारलिंक भारत में खासकर ग्रामीण इलाकों में उन लोगों की मदद करेगा जिन्हें अब तक इंटरनेट की सुविधा नहीं मिली है।

No comments