Breaking News

श्रीनगर जाना हुआ और आसान, जम्मू-कश्मीर को मिली तीसरी वंदे भारत

जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने जम्मू और श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत चलाने का एलान किया है। मौजूदा समय में जम्मू-श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत पहले से चल रही हैं। ट्रेन संख्या 26407/26408 के रूप में संचालित होने वाली यह तीसरी वंदे भारत होगी। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। इसके शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

No comments