घर के बाहर झुंड बना कर खड़े युवकों को टोका, परिवार पर पथराव
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी के श्रीकृष्ण निकुंज कॉलोनी में एक घर के बाहर झुंड बना कर खड़े युवकों को टोकना एक महिला को महंगा पड़ गया। दो दर्जन से अधिक युवकों ने घर पर पथराव कर दिया। हमले में मां-बेटी, बेटा घायल हो गये। स्कूटी व बाइक तोड़ दी। पुलिस ने घायल महिला के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घायल 35 वर्षीय गुरजीत कौर मजहबी ने पर्चा बयान में बताया कि बाहर गली में कुछ लड़के खड़े थे। शोर शराबा कर रहे थे। मैंने इन्हें टोक दिया।

No comments