Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

श्र
ीगंगानगर के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र में 35 आरबी मार्ग पर भारत पेट्रोल पम्प के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव 20 बीबी तृतीय निवासी गुरजीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा जोवन सिंह गांव से बाइक पर 35 आरबी में मजदूरी करने जाता था। गत 26 अगस्त को रात नौ बजे जोवन सिंह बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोवर सिंह को टक्कर मार दी।

No comments